कोटा| महावीर नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक कोचिंग छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी सूर्यप्रताप सिंह पुत्र अजीत सिंह पिछले दो माह से रंगबाड़ी के एक मकान में रहकर कोचिंग कर रहा था। जिसने रविवार दोपहर कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।