कोटा| विवाह की वर्षगांठ पर राठौर समाज की कोटा व बारां में रहने वाली दो दंपत्तियों ने बेटे और बेटियों के साथ रविवार को नेत्रदान का संकल्प लिया। इस पहल पर राठौर सोशल ग्रुप ने उनका सम्मान किया। कोटा में रहने वाले संजय राठौर व उनकी प|ी कमलेश राठौर को नेत्रदान की प्रेरणा फतेहगढ़ी क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों से मिली। ये दोनों भाई विष्णु व सूरज नेत्रहीन हैं। जब भी वे इन दोनों को देखते थे तो मन में यही ख्याल आता था कि कैसे इनकी मदद की जाए। इसके बाद विवाह की 21वीं वर्षगांठ पर दोनों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। बारां के समरानियां कस्बे के कौशल राठौर व उनकी प|ी सरोज राठौर ने भी विवाह की 8वीं वर्षगांठ पर नेत्रदान का संकल्प लिया।