पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • रोजा इंसान को बुराई से रोकता है, रमजान इबादतों, बरकतों व अल्लाह की रहमतों का महीना है: शहर काजी

रोजा इंसान को बुराई से रोकता है, रमजान इबादतों, बरकतों व अल्लाह की रहमतों का महीना है: शहर काजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रमजान पर रविवार को राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान की ओर से हजरत जंगली शाह बाबा परिसर में रोजा इफ्तार हुआ। शाहिद अली ने बताया कि रोजा इफ्तार में सरपरस्ती शहर काजी अनवार अहमद की थी और मेहमाने खुसूसी सांसद ओम बिरला थे। मेहमाने ऐजाजी राज. मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मौलाना फजले हक, मुफ्ती शमीम अशरफ व हाजी गुलाम जिलानी मदनी बाबा, समाजसेवी मोहम्मद मियां व अब्दुल गफ्फार मिर्जा थे। शहर काजी हाजी अनवार अहमद ने कहा कि रोजा इंसान के जिस्म के हर हिस्से का होता है जो इंसान को बुराई से रोकता है। रमजान इबादतों, बरकतों व अल्लाह की रहमतों का महीना है। सांसद ओम बिरला ने कहा कि रमजान एक पवित्र महीना है, रमजान ईश्वर के प्रति सच्ची इबादत ओर प्रेम का संदेश देता है साथ ही समाज मे फैली हुई बुराइयों से निजात पाने व सद्भाव को कायम करने मे रमजान का बड़ा महत्व है। मौलाना फजले हक ने कहा कि रोजा हर मुसलमान पर फर्ज है, यह इस्लाम के पांच फर्जों में से एक है। इस माह में इंसान बुराइयों से बचता रहे और नेकियां करता रहे। मौलाना मुफ्ती शमीम अशरफ ने बताया कि रोजा इंसान को सीधी और नेक राह पर चलते रहने का पैगाम देता है। राजस्थान राज्य हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान ने कहा कि रमजान इबादत करने और अल्लाह से अपनी बख्शीश करवाने, रहमतों व प्रशिक्षण का महीना है। इस माह में इंसान को जितना हो सके भलाई ओर नेकी के काम करने चाहिए। हर समय जरूरतमदों की मदद करते रहना चाहिए व खुदा की इबादत करते हुए सच्ची व नेक राह पर चलते रहना चाहिए। इस अवसर पर कोटा हज कमेटी के अध्यक्ष सूफी जहीर अहमद, नायब काजी जुबेर अहमद, नियाज अहमद , ईशाक मंसूरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी हमीद कुरैशी, जिला मदरसा बोर्ड संयोजक साबिर अली, अजीज अंसारी, जाकीर भाई एडवोकेट, महीप सिंह सोलंकी, वक्फ बोर्ड सचिव डाॅ मुश्ताक, डॉ. इकबाल आिद मौजूद रहे।

शहर काजी

जंगली शाहबाबा परिसर में रोजा इफ्तार

खबरें और भी हैं...