कोटा| यूनिवर्सिटी की कैंटीन और कैंपस में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक की सामग्री में खाने की पदार्थ को परोसने पर अब पाबंदी रहेगी। इस संबंध में यूजीसी ने सभी यूनिवर्सिटी के वीसी को पत्र लिखकर इस आदेश की पालना करने के संबंध में कहा है। कोटा की चार यूनिवर्सिटी पर भी यह आदेश सीधे तौर पर लागू होगा। अभी कोटा में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कोटा यूनिवर्सिटी, वर्धमान महावीर आेपन यूनिवर्सिटी व एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हैं।