पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तनाव मुक्त रहने के लिए मन को प्रसन्न रखंे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| काम समय पर पूरा करेंगे तो कभी तनाव में नहीं रहेंगे, जब तनाव नहीं होगा तो मन अच्छा रहेगा। यह कहना है संवेदना रिसर्च फाउंडेशन के डॉ. आरसी साहनी का।

साहनी रविवार को शहर पुलिस द्वारा तनाव मुक्त रहने के लिए आयोजित की गई सेमिनार में बोल रहे थे। साहनी ने कहा कि जब आप किसी चीज को सकारात्मकता से सोचेंगे तो नकारात्मकता दूर होगी। सेमिनार में उन्होंने बताया कि कैसे दिमाग को शांत रखा जाए। कहा कि किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करें क्योंकि जल्दबाजी से काम खराब होते हैं। पुलिस के काम में क्रोध आना स्वभाविक है, लेकिन जरूरत से ज्यादा क्रोध न करें। उन्होंने तनाव से दूर रहने के लिए व्यायाम और योग, प्रणायाम करने पर और शराब, सिगरेट, तंबाकू जैसे व्यसनों से दूर रहने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एएसपी हैड क्वार्टर उमेश ओझा, डीएसपी बने सिंह, राजेश मेश्राम, नरसीलाल मीणा, श्योराजमल मीणा, शिव भगवान सिंह सहित सभी थानों के सीआई व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...