कोटा| माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज धर्मशाला ट्रस्ट बसंत बिहार में राजस्थान माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार समाज समिति प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आम सभा आयोजित की गई। संकेत मीडिया प्रभारी रविंद्र सोनी ने बताया कि निर्विरोध रूप से प्रांतीय अध्यक्ष हरिचरण लाल सोनी, महामंत्री बाबूलाल सोनी, सुरेश चंद्र को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई।