स्टोन व्यापारी का चार दिन बाद भी सुराग नहीं, प|ी बोली- जान का है खतरा
मोड़क स्टेशन|कमलपुरा निवासी कोटा स्टोन व्यवसायी अब्दुल खान का चौथे दिन भी कोई पता नहीं चला, पुलिस अब्दुल के फोन की लोकेशन ट्रेस करवा रही है। वही, अब्दुल की प|ी की तबियत बिगड़ती जा रही है। रविवार को फरीदा को निजी डॉक्टर को बुलाकर स्वास्थ्य चेक करवाया। अब्दुल के परिजनों ने बताया कि फरीदा तीन दिन से चाय के अतिरिक्त कुछ नहीं खाया-पीया। डॉक्टर की समझाइश के बाद थोड़ा खाना फरीदा ने खाया है। कोटा स्टोन व्यवसायी 4 दिन से अपने घर से लापता है। इसकी को लेकर अब्दुल की प|ी फरीदा ने शनिवार को मोड़क थाने में कमलपुरा स्थित एक स्टोन खदान के संचालक, मुनीम, कर्मचारी, और पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ पति को गायब कर अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था।