पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कोचिंग, व्यापारी व ज्वैलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

कोचिंग, व्यापारी व ज्वैलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| आयकर विभाग इनवेस्टीगेशन विंग की जयपुर टीम ने कोटा में बुधवार को एक कोचिंग, ज्वैलर और भामाशाहमंडी के व्यापारी के 25 से अधिक ठिकानों पर छापा डाला। देर रात तक इसमें करीब 100 अधिकारी व कर्मचारी जुटे थे।

आयकर विभाग की टीम मंगलवार रात को ही शहर में आ गई थी। बुधवार सुबह 5 बजे टीमों ने एकसाथ छापेमारी शुरू की। शॉपिंग सेंटर स्थित ज्वैलर के स्वर्ण रजत मार्केट, विज्ञान नगर व तलवंडी स्थित प्रतिष्ठान के अलावा आवास की भी तलाशी शुरू कर दी। मंडी व्यापारी के इंद्रविहार, तलवंडी, भामाशाहमंडी स्थित प्रतिष्ठान, बारां-रानपुर के गोदाम व मोईकलां के पैतृक निवास पर भी कार्रवाई की। कोचिंग पर भी कार्रवाई चलती रही

खबरें और भी हैं...