साइक्लिस्ट चंद्रेश का कलेक्टर ने किया सम्मान
कोटा| जयपुर में आयोजित साइक्लोथोन में 50 किलोमीटर रेस में पहला स्थान हासिल करने वाले साइक्लोट्रोट्स के चंद्रेश शर्मा को बुधवार को कलेक्टर रोहित गुप्ता ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर गुप्ता ने साइक्लोट्रोट्स की ओर से शहर में साइक्लिंग को प्रमोट करने पर सहराना की। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष संजय फतेहपुरिया, आशीष माहेश्वरी, प्रेम भाटिया, रणधीर मिन्हास सहित अन्य मौजूद थे।