कोटा के नवीन करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
कोटा| भोपाल में 21 अप्रैल से होने वाली 8वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हॉकी राजस्थान टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में कोटा के नवीन शर्मा को भी शामिल किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार उनका चयन किया गया है। वह टीम में मिड फील्डर की भूमिका निभाएंगे। कप्तानी हनुमानगढ़ के करणजोत सिंह मान को सौंपी है।