आखातीज पर बाजारों में खरीदारी और मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई
कोटा. आखातीज पर शहर के बाजारों में विशेष खरीदारी हुई और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने सोना-चांदी और ऑटोमोबाइल में कार व दो पहिया वाहन खरीदे। इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी खूब बिके। बांकेबिहारी रंगबाड़ी में ठाकुरजी ग्वाल रूप धारण कर चरण कमलों के दर्शनों के लिए सुबह से ही भीड़ रही। इस विशेष अवसर पर मोगरे के फूल का अद्भुत फूल बंगला बनाकर एवम छप्पन भोग लगाकर ठाकुरजी की विशेष झांकी सजाई गई। रात्रि 10 बजे शयन आरती के साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद भी वितरित किया गया।