285 लोगों की निशुल्क जांच हुई
कोटा| कोटा किडनी फाउंडेशन द्वारा विश्व हाइपरटेंशन सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 285 लोगों को निशुल्क बीपी, शुगर की जांच की गई। साथ ही प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया। प्रथम पांच विजेताओं को बीपी जांच के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दिए गए। इस मौके पर सांसद ओम बिरला ने कहा कि कोटा किडनी फाउंडेशन द्वारा की गई पहल से लोगों में स्वास्थ्य की जांच के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम दो-तीन माह में होता रहना चाहिए। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि जो सजग हैं वह स्वस्थ हैं।