चोरी के आरोपी को जेल
कोटड़ी | कस्बे में सोमवार को पुलिस ने चोरी के आरोपी शंकर लाल पुत्र देवी लाल बैरवा निवासी नेहरू नगर कोटड़ी से चोरी की दो बाइक बरामद की। आरोपी ने यह दोनों बाइक कोटड़ी बाजार से चुराने की बात कबूल की। एक बाइक लोकेश सिंघवी और दूसरी बाइक नगजी सिंह राणावत रेडवास की थी। एएसआई ओम प्रकाश व मदनलाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने दो बाइक चुराने की बात स्वीकार की। आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर जेल भेज दिया गया।