मंदिर की पुलिस चौकी में स्टाफ लगाएं
कोटड़ी | कस्बे के चारभुजा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर स्थित पुलिस चौकी पर स्टाफ लगाने की मांग एसपी से की है। सचिव श्यामसुंदर चेचाणी ने बताया ठाकुरजी के शृंगार के लिए सोना-चांदी के जेवर व मंदिर परिसर में बैंक एटीएम होने से चोरी का खतरा बना रहता है। वहीं गुर्जर समाज आम चौखला की ओर से 5 से 13 मई तक ध्वज दंड एवं कलश स्थापना महोत्सव में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी एवं ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की नियुक्त करना चाहिए।