पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव के हर घर पहुंची चिकित्सा टीम

गांव के हर घर पहुंची चिकित्सा टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव के हर घर पहुंची चिकित्सा टीम

देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी। यह देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने 3 किमी दूर स्थित गहुली उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि एएनएम ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही वह गांव आएगी। इस पर बाबूलाल ने सीआई भंवरसिंह गौड़ को घटना की जानकारी दी। पुलिस जाब्ता गांव पहुंचा। करीब 2 घंटे बाद चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची। प्रत्येक परिवार के स्वास्थ्य की जांच की। गंभीर रूप से बीमार करीब 17 लोगों को एंबुलेंस से कोटड़ी सीएचसी पहुंचाया गया। एकसाथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने पर मदद के लिए सीआई भंवर सिंह गौड़, नायब तहसीलदार सुनील चौहान, चिकित्सा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, जलदाय विभाग के जेईएन देशराज बैरवा, पटवारी राजेंद्र काबरा, कैलाश चंद्र, मदन लाल प्रजापत, सोजीराम बलाई, धर्मेंद्र, हरिलाल, जीतमल, रामपाल, गोपाल लाल, छोटू लाल, मथुरालाल, रतनलाल, मोहनलाल, अध्यापक हरिलाल, धर्मराज, पप्पू लाल, बाबूलाल आदि ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...