पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 51 कुंडीय विष्णु महायज्ञ आयोजन 20 मई से कलश यात्रा में शामिल होंगी 1100 महिलाएं

51 कुंडीय विष्णु महायज्ञ आयोजन 20 मई से कलश यात्रा में शामिल होंगी 1100 महिलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनकाखेड़ा गांव स्थित मोचड़िया का मंड भगवान देवनारायण मंदिर में 20 मई से सात दिवसीय 51 कुंडीय विष्णु महायज्ञ शुरू होगा। कलश यात्रा में 1100 महिलाएं शामिल होंगी। महायज्ञ की पूर्णाहुति व साड़ू माता मंदिर के शिखर पर 27 मई को स्वर्ण कलश की स्थापना की जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भदाला ने बताया कि बनकाखेड़ा व ढ़ेलाणा के बीच स्थित मोचड़िया का मंड देवनारायण मंदिर पर आयोजित महायज्ञ का शुभारंभ 20 मई को होगा। सुबह 7:15 बजे 1100 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी। पंजाबी बैंड व डीजे कलश यात्रा का आकर्षण रहेंगे। महायज्ञ की पूर्णाहुति 27 मई को सुबह 11 बजे होगी। वहीं साड़ू माता मंदिर पर स्वर्ण कलश की स्थापना दोपहर 12:15 बजे होगी। प्रधान कुंड की बोली लगाई गई। बोली 2.61 लाख तक पहुंची। बोली अभी जारी रहेगी। महायज्ञ की तैयारियां की जा रही हैं। पांच खंडीय यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है। आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए झूले व चकरी भी लगाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...