भीलवाड़ा | भगवा सम्मान यात्रा रविवार सुबह 8 बजे संकट मोचन हनुमान मंदिर, हेड पोस्ट ऑफिस से कोटड़ी चारभुजा तक वाहन रैली के रूप में रवाना होगी।
संघ के प्रदेश मंत्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि इसमें मंदसौर से स्वामी कृष्णानंद महाराज एवं भीलवाड़ा के प्रमुख संत समाज शामिल होंगे। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित बांगड़ व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिलीप गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। जिलाध्यक्ष नानालाल व जिला संगठन महामंत्री ने जिले के सभी युवाओं से यात्रा में शामिल होने की अपील की है। यात्रा का समापन कोटड़ी चारभुजा मंदिर पर होगा। यहां समाज का सम्मान किया जाएगा साथ ही चारभुजानाथ की प्रसादी वितरित हाेगी। यात्रा का मकसद देश विरोधी ताकतों के विरूद्ध सामाजिक एकता का संदेश देना है।