पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृद्धा से दो बाइक सवार युवक पता पूछने के बहाने ले भागे नथ

वृद्धा से दो बाइक सवार युवक पता पूछने के बहाने ले भागे नथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटड़ी | गूदड़ खेड़ा से सोमवार सुबह कोटड़ी के लिए रवाना हुई 65 वर्षीय वृद्धा को गांव से कुछ दूर स्कूल के पास बाइक पर आए दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने रोक नाक से सोने की नथ छीन ले गए।

हल्ला मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने कोटड़ी थाने में सूचना दी। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की पर पता नहीं चला। गूदड़ खेड़ा गांव की ज्यानी देवी जाट ने बताया कि वह सोमवार सुबह पैदल ही कोटड़ी के लिए रवाना हुई। करीब साढ़े 11 बजे गांव से कुछ आगे स्कूल के पास पहुंची। पीछे से बाइक पर 30-35 वर्ष के दुबले-पतले युवक आए तथा रास्ता पूछने के बहाने आवाज लगाई। एक युवक बाइक से उतर नजदीक आया और झपटा मारकर नाक से नथ तोड़कर भाग निकले। वृद्धा चिल्लाई तो लोग दौड़कर आए तथा घटना की जानकारी कोटड़ी थाने में दी। एसएचओ भंवर सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश की पर हाथ नहीं आने पर मामला दर्ज किया। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व रायला क्षेत्र में भी घर से खेत पर जा रही वृद्धा को दो बाइक सवार युवकों ने पता पूछने के बहाने रोक मादलिया, नथ लूटने का प्रयास किया, वृद्धा ने खतरा भांपते हुए नथ व मादलिया मुट्ठी में दबा लिया और चिल्लाई तो आसपास के ग्रामीणों के पहुंचने से लुटेरे भाग निकले। लुटेरेें कामयाब नहीं हो पाए तो उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी।

खबरें और भी हैं...