पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो बाइक की भिड़ंत में पांच जने घायल, तीन रैफर

दो बाइक की भिड़ंत में पांच जने घायल, तीन रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा गांव के पास गुरुवार को दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। माधव लाल गुर्जर ने बताया कि गोदू लाल, नंदलाल व संपत बाइक पर मोटरों का झोपड़ा से बागड़ा गांव जा रहे थे। इटावा के पास सामने से आ रहे कचोलिया गांव के संतोष नाथ एवं छोटू नाथ की बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में घायल नंदलाल, संतोष नाथ, छोटू नाथ, संपत व गोदू लाल को भर्ती कराया गया। तीन जनों की हालत ज्यादा खराब होने से उन्हें भीलवाड़ा रैफर किया गया।

खबरें और भी हैं...