स्कूटर सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया, मौत
कोटड़ी| सवाईपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार को बनकाखेड़ा चौराहे पर स्कूटर सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई। चौकी प्रभारी पूनम सिंह ने बताया कि बनकाखेड़ा के पास सवाईपुर से भीलवाड़ा जा रहा स्कूटर सवार युवक ट्रैक्टर से टकरा गया। स्कूटर सवार सत्यनारायण पुत्र मांगीलाल सोमानी निवासी बिछोर हाल अहिंसा सर्कल भीलवाड़ा घायल हो गया। जिसने भीलवाड़ा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।