पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कीटनाशक के असर से बीमार 16 लोगों का इलाज किया, टैंकर से की गांव में पानी की सप्लाई

कीटनाशक के असर से बीमार 16 लोगों का इलाज किया, टैंकर से की गांव में पानी की सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
16 मई को प्रकाशित

भास्कर संवाददाता | कोटड़ी

बलाइयों का झोपड़ा में पेयजल टंकी में कीटनाशक दवा डालने से बीमार हुए लोगों की तबीयत में सुधार है। दूसरे दिन बुधवार को डॉक्टर प्रेम चंद कुमावत के साथ टीम ने घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की।

डॉ. राजेश मीणा जावल, दो मेल नर्स उदयलाल व प्रकाश चंद्र, मधु सेन आदि देर शाम तक गांव में ही तैनात रहे। कीटनाशक मिला पानी पीने से बीमार 16 लोगों का टीम ने इलाज किया। गुरुवार को भी टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी। इधर, जलदाय विभाग ने गांव में टैंकरों से सप्लाई कराई। टंकी की सफाई की गई। सीआई भंवर सिंह गौड़ ने बताया घटना टंकी में कीटनाशक डालने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ग्रामीणों से इस बारे में पूछताछ की गई। आसपास के गांवों के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

कोटड़ी. बलाइयों का झोपड़ा गांव में टैंकर से पानी भरते ग्रामीण।

बीमार लोगों की जांच करते चिकित्सा कर्मी।

खबरें और भी हैं...