कोटड़ी | चारभुजानाथ मंदिर में कलश स्थापना के दौरान लगाई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट व विधायक धीरज गुर्जर के नाम की पट्टिका तोड़ने का विवाद थम नहीं रहा है। विधायक गुर्जर समाज के लोगों ने शनिवार सुबह बैठक की। एक गुट की बैठक होने की सूचना पर सर्व समाज के लोगों ने शनिवार को बाजार बंद रख चारभुजा मंदिर में एकत्र होने का निर्णय लिया।