पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ध्वजा स्थापना कर तुलसी संग सालिगराम का कराया विवाह

ध्वजा स्थापना कर तुलसी संग सालिगराम का कराया विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटड़ी | बनकाखेड़ा गांव में बुधवार को मोचड़िया का मड़ देवनारायण मंदिर प्रांगण में ध्वज स्थापना के साथ सालिगराम व माता तुलसी का विवाह संपन्न हुआ। अध्यक्ष कन्हैया लाल जाट ने बताया कि नेशनल हाईवे 758 पर बनकाखेड़ा व ढेलाणा के मध्य मोचड़िया का मंड देवनारायण मंदिर पर 51 कुंडीय सप्त दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन हुआ। बुधवार को खड़ेश्वर महाराज दाता पायरा के सानिध्य में ध्वज की स्थापना हुई। सालिगराम का माता तुलसी संग विवाह किया। बारात गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई।

खबरें और भी हैं...