संकट मोचन हनुमान मंदिर भीलवाड़ा से वाहन रैली के रूप में भगवा सम्मान यात्रा रविवार को कोटड़ी पहुंची। नेहरू नगर हनुमान मंदिर के पास संतों का स्वागत किया गया। तहसील संयोजक रामस्वरूप गुर्जर के नेतृत्व में संतों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा चारभुजा मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए गो सेवा संघ के राष्ट्रीय संयोजक स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा शीघ्र दिया जाना चाहिए। स्वामी ने बताया यात्रा के द्वारा 17 राज्यों में गो माता के प्रति समाज को जगाने का कार्य किया जा रहा है। भगवा सम्मान यात्रा में अयोध्या, काशी, वाराणसी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा के संत शामिल हुए। अखिल भारतीय निर्मोही अखाड़ा, निर्वाणी अखाड़ा, दिगंबर अखाड़ा, उदासीन अखाड़ा एवं अग्नि अखाड़ा के संतों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का संकल्प कराया।
यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकित बांगड़, संगठन महामंत्री दिलीप गुप्ता, प्रदेश मंत्री कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष नाना लाल बैरवा, संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, राकेश मानसिंहका, मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्यामसुंदर चेचाणी, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण तेली, धर्मीचंद जीनगर, सुदर्शन गाड़ोदिया, नारायण लाल प्रजापत, रतन लाल आचार्य, अशोक सेन, हीरा लाल माली,भाजपा महिला आईटी सेल की निर्मला सोनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शोभा वैष्णव, गो सेवा संघ की जिलाध्यक्ष विद्या भंडारी आदि मौजूद थे।
कोटड़ी. चारभुजा मंदिर में भगवा सम्मान सभा को संबोधित करते कृष्णानंद।