बलाइयों का झोपड़ा में कीटनाशक से बीमार हुए लोगों का हाल जानने रविवार को मांडलगढ़ के पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय पहुंचे। 16 मई को असामाजिक तत्वों ने पेयजल टंकी में कीटनाशक डाल दिया था। इससे कई लोग बीमार हो गए थे। 3 दिन तक चिकित्सा विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे किया था। ग्रामीण बाबूलाल ने बताया कि मांडलगढ़ के पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय 2 घंटे गांव में रुके। उन्होंने बीमार लोगों और उनके परिजनों से चर्चा की।