पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हादसे में पिकअप सवार 15 से अधिक महिला-बच्चे घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर ट्राली के पिछले चक्के काे मारी ठोकर

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर

पिकअप चालक ने गलत साइड से ट्रैक्टर ट्राली के पिछले चक्का को ठोकर मार दी, जिससे पिकअप में बैठे सुलोमनी पैंकरा, श्याम बाई पैंकरा सहित 15 से ज्यादा महिला एवं बच्चों को चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए पीएचसी कोतबा में भर्ती कराया गया है।

घटना बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम खजरीढाप की है। रिपोर्टकर्ता ट्रैक्टर चालक शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि कि वह पतराटोली के सरपंच स्वीकृत सिंह का ट्रैक्टर से शुक्रवार को दोपहर गोबर खाद लोड कर आमाटोली गया हुआ था। वहां से खाद खाली कर वापस पतराटोली आ रहा था। तभी रात सवा 8 बजे के लगभग अघरिया बस्ती मेन रोड में पिकअप क्रमांक ओडी 16 सी 5065 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर ट्राली के पिछले चक्का को गलत साईड से टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप में बैठे 15 से ज्यादा महिला एवं बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पीएचसी कोतबा में भर्ती कराया गया है। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...