पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटकासिम के मतलवास से हटेगा अतिक्रमण

कोटकासिम के मतलवास से हटेगा अतिक्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकासिम के मतलवास गांव में स्थित एक स्कूल की जमीन से शीघ्र ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा था। अब कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दे दिए हैं। भिवाड़ी यूआईटी तहसीलदार राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कोटकासिम के मतलवास गांव में कई सालों से लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसमें कोटकासिम प्रशासन की चार और भिवाड़ी यूआईटी की दो जगह हैं। अब हाईकोर्ट से इस संबंध में अतिक्रमण हटाने के आदेश मिले हैं। अतिक्रमियों ने यहां एक स्कूल की जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। शीघ्र ही इस पर कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...