25 ट्राई साइकिल एवं 9 व्हील चेयर वितरित
कोटकासिम | दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन मंगलवार को कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के राजकीय सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रामहेत सिंह यादव रहे। शिविर में विधायक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। शिविर में विधायक ने मौके पर ही 25 ट्राई साइकिल, 9 व्हील चेयर का वितरण किया। इस अवसर पर काफी संख्या में नए पंजीयन करवाए गए। शिविर में एसडीएम विश्वामित्र मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डाॅ . श्रृष्टि सिगला, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता गोपेश यादव, सहायक निदेशक नवल खान, धर्मपाल सैनी, पीओ हेमेंद्र यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करते विधायक।