खुशखेड़ा में मशीन पर गिरने से फैक्ट्री मजदूर की मौत
टपूकड़ा| औद्योगिक क्षेत्र खुशखेडा में स्थित एक कम्पनी में काम करते श्रमिक की मशीन में आने से दर्दनाक मौत हो गई। खुशखेड़ा पुलिस के अनुसार यूपी के बागपत में सरूरपुर कलां निवासी नदीम(44) गोल्डन केशु कम्पनी में काम करता था। यहां पैर फिसलने से मशीन पर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। नदीम 15 दिन पूर्व ही कम्पनी में काम करने के लिए आया था। पुलिस की सूचना पर शाम को परिजन थाने पहुंचे।
मोबाइल से 3 दिन बाद हुई मृत युवक की शिनाख्त
अलवर| अलवर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अजरका स्टेशन के पास 3 दिन पहले ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक की शुक्रवार को शिनाख्त हुई। जीआरपी ने मृतक 25 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रामअवतार यादव निवासी पाटन अहीर थाना कोटकासिम की पहचान मौके पर मिले उसके मोबाइल के आईएमईआई नंबर एवं कॉल डिटेल के आधार पर हुई।