कोटकासिम | कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में रविवार सुबह दस बजे वैश्य समाज की बैठक आयोजित होगी। वैश्य समाज के सदस्य सत्यदेव गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलवर शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल होंगे। इस दौरान समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।