मौसम साफ होते ही फसल संभालने में जुटे किसान
कोटकासिम | क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते किसानों के खेतों में फसल कटाई काम व फसल निकासी का काम बंद पड़ा था। शुक्रवार को मौसम साफ होने से किसानों ने अपनी फसल को खेतों में सुखाया और उसको निकालने की तैयारी में लग गए है। वहीं काफी जगह पर अभी गेहूं की कटाई बाकी बची हुई थी वहां पर किसानों ने फसल कटाई शुरू की है। किसानों का कहना है कि बरसात के कारण गेहूं के दाने में भी खराबी होने की आशंका बनी हुई है।