पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विशेष योग्यजन शिविर 17 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकासिम | कस्बे के राउमावि के खेल मैदान में स्थित राजकीय सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास में मंगलवार सुबह 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सृष्टि शिंगला ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। उपकरणों के पात्र जिन आवेदकों ने आवेदन किया है और जो उपकरण प्राप्त करने की पात्रता रखते हैं। वे दिव्यांगजन मंगलवार सुबह 10 बजे कार्यक्रम में पहुंचकर उपकरण प्राप्त कर सकते है। जहां मेडिकल टीम द्वारा पात्रता वेरिफाई कर दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी आदि वितरित की जाएगी। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले दिव्यांगजन सोमवार 16 अप्रैल शाम 5 बजे तक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय कोटकासिम में अपने आवेदन जमा करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...