विशेष योग्यजन शिविर कल िनशुल्क उपकरण मिलेंगे
कोटकासिम| कस्बे में 17 अप्रैल को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान स्थित राजकीय सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास में सुबह 10 बजे होगा, जिसमें दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण किए जाएंगे। जिन पात्र दिव्यांग जनों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो सोमवार शाम 5 बजे तक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय कोटकासिम में अपने आवेदन जमा करा सकते है।