पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैश्य समाज की कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की

वैश्य समाज की कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकासिम. नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए।

कोटकासिम | कस्बे के मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल भवन में रविवार को वैश्य समाज की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोयल ने की। मुख्य अतिथि राधारमण विजयवर्गीय व विशिष्ट अतिथि नरेंद्र जसोरिया रहे। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन कर शपथ दिलाई गई। इसमें वैश्य समाज के अध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता, संरक्षक डॉ. ललता प्रसाद गुप्ता, परमानंद अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौभाग्य चंद जैन, महामंत्री किरोड़ीलाल गुप्ता, सदस्य अशोक गुप्ता, नीरज र| महावर, मुकेश खंडेलवाल, पवन कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, सुरेश गुप्ता बूढ़ीबावल, जयप्रकाश गुप्ता भौंकर, मुकेश गुप्ता मनोनीत किए गए। सभी सदस्यों को जिलाध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरिमोहन गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता, कुंदनलाल, ईश्वर प्रसाद गुप्ता, गिरीश, मनोज, चतुरेश अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राधेश्याम गुप्ता, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...