- Hindi News
- National
- स्कूल के विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
स्कूल के विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
कोटकासिम | कस्बा स्थित सूरज स्कूल में विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के माथे पर रोली तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य की ओर से विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।