सीसी सड़क का किया उद्घाटन
कोटकासिम| कस्बे में शनिवार को नवनिर्मित सीसी इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन जिला प्रमुख रेखा राजू यादव ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष टीकाराम जूली ने की। इस अवसर पर कस्बा सरपंच महावीर आचार्य, कांग्रेस के महासचिव देशपाल यादव, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र यादव, राजबीर पंच, अनिल लोहा, समयसिंह वर्मा आदि जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।