पेयजल लाइन टूटने से व्यर्थ बहा हजारों लीटर पानी
मेवली मार्ग पर पेयजल पाइप लाइन टूटने से व्यर्थ बहता पानी।
विभागीय लापरवाही से पानी को तरसे ग्रामीण
भास्कर न्यूज | कोटकासिम
कस्बे में मेवली सड़क मार्ग पर पिछले दो दिनों से पेयजल सप्लाई पाइल लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया जिसके चलते सैनी मोहल्ले के ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। सैनी मोहल्ला वासियों ने बताया कि शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते पानी की सप्लाई ठप हो गई थी। जिसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। पाइप लाइन जुड़वाने के लिए विभाग के अधिकारियों को फोन पर अवगत कराने के बावजूद भी इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया जिसके चलते समाधान नहीं होने पर सोमवार को भी पेयजल सप्लाई चौपट रही, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।