बंशी वाली पर यादव समाज की हुई बैठक, भवन का उद्घाटन 18 को
कोटकासिम | कस्बे में बंसी वाली प्याऊ स्थित यादव समाज सामुदायिक भवन में सोमवार को यादव समाज विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव समाज की अध्यक्षा पूजा यादव ने की। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव द्वारा अपने पिता स्वर्गीय सूरत सिंह सरपंच की याद में बनवाए गए भवन का उद्घाटन 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे डॉ. जसवंत यादव द्वारा करवाने का निर्णय लिया। बैठक में कृष्ण कुमार यादव, रिटार्यड डीएसपी अभय सिंह यादव, डॉ. भीष्म सिंह, डॉ. हनुमान, जगमाल सिंह, जगदीश नंबरदार, लाल सिंह, ताराचंद, अनूप सिंह, श्रीचंद, विजय यादव पहलवान सहित काफी संख्या में यादव समाज की कार्यकारिणी के सदस्य एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।