रामानंद शर्मा सर्वसम्मति से चुने ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष
कोटकासिम | कस्बे में सोमवार को कानुगोयान मोहल्ला स्थित रामकेश्वर मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में रामानंद शर्मा को सर्वसम्मति से ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष चुना गया एवं युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर चतुर्भुज शर्मा को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महासचिव सुधीर शर्मा, चिरंजीलाल शर्मा,नारायण दत्त शर्मा, दीनाराम शर्मा, भास्कर कौशिक, रविकांत शर्मा, लोकेश कौशिक, लक्ष्मण जोशी, महेश शर्मा, सोहनलाल शर्मा सहित कस्बे के विप्र समाज के नागरिक मौजूद रहे।
परशुराम जयंती पर होगा भंडारा (भिवाड़ी): कस्बे में बुधवार को ब्राह्मण सेवा समिति की ओर से हाउसिंग बोर्ड सेक्टर दो स्थित श्याम वाटिका में सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन होगा। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष एके शर्मा ने दी।