क्रिकेट के उद्घाटन मैच में माचरोली की टीम जीती
कोटकासिम. क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि व मौजूद ग्रामीण।
भिवाड़ी | फतियाबाद गांव में बाबा मूलानाथ क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला महासचिव बलराम यादव ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। अध्यक्षता मूलाराम ने की। पहले दिन माचरोली और नांगल सालिया के बीच हुआ। जिसमें माचरोली की टीम विजयी रही। इस अवसर पर संदीप, रिंकू, पूर्व सरपंच अमरसिंह, रामेश्वर, बाबूलाल पंच, गुलाब पंच, कबूल पंच, श्रीराम यादव, अजीत यादव, लालाराम, देवेंद्र जोशी, सद्दाम आदि मौजूद थे।
खेल-समाचार