समाज सेवा शिविर में छात्राओं ने हनुमान मंदिर में किया श्रमदान
कोटकासिम | कस्बा स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय में आयोजित हो रहें समाज सेवा शिविर में विद्यालय की छात्राओं ने रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर की सफाई कर श्रमदान किया। शिविर में कक्षा 12वीं के छात्र एवं छात्राओं को सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी देकर सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। विद्यालय की छात्रा निकिता ने बताया कि शिविर का 10 मई को विद्यालय के प्रांगण में शुभारंभ किया गया था। यह समाज सेवा शिविर 24 मई तक जारी रहेगा। शिविर में प्रतिदिन समाज से संबंधित जानकारियां प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया जा रहा है।
कोटकासिम. कस्बा स्थित हनुमान मन्दिर प्रांगण में सफाई अभियान में श्रमदान करती छात्राएं।