कोटकासिम| कस्बे में शौचालय से वंचित परिवार वालों को स्थानीय ग्राम पंचायत में आधार कार्ड सहित अपने दस्तावेज 21 मई तक जमा कराने आवश्यक है। कस्बे के सरपंच महावीर आचार्य ने बताया कि कस्बे में जिन घरों में शौचालयों का अभाव है। शौचालय से वंचित सभी ग्रामीण ग्राम पंचायत कोटकासिम में आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड सहित बैंक की पासबुक की फोटो कॉपी 21 मई तक अवश्य जमा करवाए जिससे स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि 21 मई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।