कोटकासिम | सोमवार को क्षेत्र के बैरावास कला गांव में कांग्रेस के प्रदेश सचिव भूपेश लहकरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए और प्रतिदिन दाना-पानी डालने की शपथ ली। इस अवसर पर महेश यादव, विशंबर दयाल, लालसिंह, सोनू यादव, जसवंत, ऋषिपाल, नीतिश, इंद्रेश, तेजपाल, यशवीर, जितेन्द्र मीणा, जयसिंह, नरेन्द्र आदि मौजूद थे।