आंधी के चलते 3 घंटे तक गुल रही उद्योग नगरी की बिजली
भिवाड़ी| क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब पांच बजे तेज अंधड़ के दौरान बिजली गुल हो गई जो करीब 3 घंटे बाद जाकर बहाल हो सकी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को खासी दिक्कतें हुई। बिजली निगम के एईएन चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह आई आंधी से बिजली निगम को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आंधी चलने के दौरान निगम द्वारा कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई कट की गई। आंधी समाप्त होने पर पुन: चालू कर दी।
कोटकासिम : मंगलवार रात करीब एक बजे तेज अंधड़ से कस्बे सहित क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। बुधवार को दिनभर बिजली कटौती रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।