पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएचसी पर नियुक्ति के बाद भी नहीं आ रहे डॉक्टर

पीएचसी पर नियुक्ति के बाद भी नहीं आ रहे डॉक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकासिम | ग्राम पंचायत बघाना मुख्यालय पर खोले गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आमजन को लाभ नहीं मिल रहा है। करीब एक वर्ष से पीएचसी पर चिकित्सक का अभाव चल रहा है। जिसके कारण पीएचसी आने वाले मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है तथा मरीजों को निराश होकर अन्य स्थानों पर उपचार कराने जाना पड़ रहा है। जिससे सरकार की चलाई जा रही निशुल्क योजनाओं का ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बघाना के ग्रामीणों ने बताया कि पीएचसी पर चिकित्सक के नहीं आने से चिकित्सालय की व्यवस्था राम हवाले है। बुधवार को ग्राम पंचायत सरपंच पतराम गुर्जर के नेतृत्व में गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने चिकित्सा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा को ज्ञापन सौंपकर मामले से अवगत कराया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पीएचसी पर पिछले कई माह से न तो चिकित्सक है और न ही पर्याप्त स्टाफ है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की कि बघाना पीएचसी पर शीघ्र चिकित्सक एवं पर्याप्त स्टाफ की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में जय भगवान, हनुमान, गणेश सैनी, सुधीर कुमार, प्रताप सिंह चौधरी, कपिल जाट, अजीत चौधरी, सरजीत , ब्रह्मप्रकाश, संजय सैनी, शैतान सिंह, नितिन चौधरी, विजय फलस्वाल आदि ग्रामीण मौजूद थे। भास्कर संवाददाता ने बीसीएमओ भींमसिंह बागड़ी से बघाना सीएचसी की व्यवस्था को लेकर जानकारी करनी चाही लेकिन उन्होंने मोबाइल ही नहीं उठाया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एकत्रित ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...