मौसम का मिजाज हर दिन रंग बदल रहा है, कभी भीषण गर्मी का दौर, तो कभी आसमान में काली घटाओं के साथ आंधी व बरसात। गुरुवार को भी दिन के समय भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। वहीं शाम के समय आसमान में बादलों के साथ तेज अंधड़ व कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। हालांकि रात के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को सुबह मौसम का मिजाज सामान्य रहा लेकिन सूरज के तीखे तेवर के कारण दिन भर गर्मी बरकरार रही। जिसके चलते लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया।