- Hindi News
- National
- डूम्हेड़ा से जोड़िया का रास्ता क्षतिग्रस्त, लाखों रुपए से लगाया आरओ प्लांट भी बना शोपीस
डूम्हेड़ा से जोड़िया का रास्ता क्षतिग्रस्त, लाखों रुपए से लगाया आरओ प्लांट भी बना शोपीस
कोटकासिम | गांव डूम्हेड़ा से जोड़िया को जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्थानीय विधायक रामहेत सिंह यादव को अवगत कराए जाने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय डूम्हेड़ा से जोड़िया जाने के लिए सड़क निर्माण की लगातार मांग की जा रही है। इसके बावजूद भी समस्या पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा भोले-भाले ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक वर्ष पूर्व राज्य सरकार की जनता जल योजना के तहत लाखों रुपए की लागत से ग्रामीणों के लिए पीने के पानी की सुविधा के लिए आरओ प्लांट लगाया गया था, लेकिन विभाग की अनदेखी के चलते आरओ प्लांट का कोई उपयोग नहीं होने से यह प्लांट शोपीस बनकर रह गया है। इस आरओ प्लांट का ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।