कोटकासिम| कस्बे में रविवार को रामलीला मैदान के सामने युवा संगठन के सदस्यों ने जल सेवा शिविर लगाया गया। वाहन चालकों को रोककर शर्बत पिलाया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनोज सैनी ने जल की महत्ता बताते हुए जल बचाने के विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम में गौ रक्षक चतुर्भुज शर्मा, अध्यापक शीशराम सैनी एवं वरिष्ठ अध्यापक मुकेश बाघोरिया ने भी जल बचाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस मौके पर रामवतार, संदीप सैनी, मोहित, दुलीचन्द सैनी, राकेश अग्रवाल, सतपाल सैनी, देवेन्द्र सैनी सहित काफी संख्या में संगठन के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।