कोटकासिम| कस्बे में रविवार को मालीवाडा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में अखंड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्य गौ रक्षक चतुर्भुज शर्मा ने बताया कि शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार से अखंड पाठ का शुरू किया गया और रविवार सुबह अखंड पाठ के समापन पर हवन पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।