जुलूस निकालकर भोलन शाह की दरगाह पर चढ़ाई चादर
संदल चादर चढ़ाने सोनहत लेकर जाने से पहले नगर पटना में निकाला गया जुलूस
पटना| बहे खून मेरा चमन के लिए मेरी जान जाए वतन के लिए...। इस तरह के देश भक्ति गीत गाते हुए हजरत बाबा भोलन शाह वली रहमतुल्लाह अलै सोनहत की दरगाह पर आयोजित सालाना उर्स शरीफ के अवसर पर संदल व चादर चढ़ाने के लिए सोनहत जाने से पूर्व पटना में जुलूश निकाला गया जिसमें पटना के लोग शामिल हुए। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सालाना उर्स में हजरत बाबा भोलन शाह की दरगाह सोनहत में चादर चढ़ाने के लिए पटना के बाजार पार स्थित मस्जिद से लोग रवाना हुए जिसमें भाईचारा के अनुरूप कई समुदाय के लोग भी मस्जिद से लेकर आदर्श चौक तक पैदल चलकर कोतमा मटका पार्टी के कलाकार व उनके सहयोगी कव्वालों के साथ आदर्श चौक तक चले इसमें भाई चारा, सौहार्द, एकता एवं सद्भावना दिखी।